उझानी- सिरसौली में दलित की पिटाई,दो पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
उझानी बदांयू 10 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी धीरज जाटव ने गांव के ही इरफान उर्फ दिन्नी पुत्र अच्छन व वसीम पुत्र मोवीन पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट कर घायल करने के आरोप में मुक़दमा पंजीकृत कराया है। जांच पुलिस उपाधीक्षक करेंगे।
धीरज जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि बीते दिनों आरोपी इरफान की भतीजी ने अपना खेत बेच दिया। मैं खेत का बटाईदार था। इन लोगों को लगा कि खेत बिकवाने में मेरा हाथ है। जबकि मुझे खेत बेचने की कोई जानकारी नहीं। इसी बात पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सीओ उझानी को प्रेषित कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com