1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर दे रहे दगा, लोग कर रहे रतजगा

उझानी बदांयू 9 जून।

नगर में ओवरलोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर लगातार दगा दे रहे हैं। लोकल फाल्ट भी समय से दुरुस्त नहीं कराए जा रहे हैं। इस वजह से रविवार रात को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट रहा। ग्रामीण इलाकों में लोग बिना बिजली रतजगा करते रहे। 24 घंटे में शहर के स्टेशन रोड, किला खेड़ा ,कसाई पुलिया,पर लगे ट्रांसफार्मर दगा दे गये, जबकि स्टेशन रोड पर लगे ट्रांसफार्मर को आठ दिन पहले ही बदला गया है।

वहीं नगर में 16 जगह लाइन ट्रिप हुई। इससे उमस भरी गर्मी में शहर की 50% आबादी प्रभावित रही। लोग रात भर अधिकारियों को फोन मिलाते रहे और रतजगा करते हुए घरों के बाहर घूमते रहे।

दो दिन से बदली व बूंदाबादी के साथ तेज धूप निकलने से उमस चरम पर है। इससे बिजली आते ही लोग कूलर, पंखा एसी आदि चला रहे हैं। बिजली की ज्यादा खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर और केबलों में आग लग रही है। ओवरलोड होकर ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं। बीती रात स्टेशन रोड पर लगा ट्रांसफार्मर धोखा दे गया। इससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई ।
यहां से नारायण गंज, मिल कंपाउंड, इंद्रा कालौनी स्टेशन रोड सहित चार मोहल्लों की बिजली प्रभावित हुई।

किला खेडा पर लगे ट्रांसफार्मर के दो बार झंपर जले, नगरपालिका की वाटर सप्लाई प्रभावित ना हो इसलिए उसे कर्मचारियों में सुभाष,राम प्रकाश भारती, यतेन्द्र कुमार सिंह आदि ने रात में दो बार सही कर दिया गया। लेकिन लो-वोल्टेज से लोग हलकान रहे।

स्टेशन रोड के फुंके ट्रांसफार्मर से मोहल्लों में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं जैसे ही लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, कि ट्रांसफार्मर दगा दे गया। सुबह 10 बजे कर्मचारी पहुंचे और इसे दुरुस्त करने में लग गए। बताते हैं कि दूसरा ट्रांसफार्मर आने पर सप्लाई सुचारू होगी।

बिजली से प्रभावित मोहल्लों के लोग रात में जिम्मेदार अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, वह एसी की ठंडी हवा में सोते रहे। किसी ने फोन उठाने की जरूरत महसूस नहीं की।

ट्रांसफार्मरों में क्षमता से ज्यादा कनेक्शन।

शहर में इस वर्ष कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है, बताते है कि इनमें क्षमता से ज्यादा कनेक्शन कर दिए गए हैं। इससे यहां जैसे ही लोड पड़ा तो तुरंत ट्रांसफार्मर दगा दे जाते हैं। इसी तरह करीब 16 जगह अलग-अलग कहीं केबल जले तो कहीं लाइन ट्रिप कर गई। बिजली विभाग रिवैंप योजना के अगले चरण में इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा, तब तक शहरवासियों को भीषण गर्मी में ऐसी ही फजीहत झेलनी होगी।

कर्मचारियों की किल्लत, बिना जेई के चल रहा उझानी का बिजली घर।

उझानी उपकेंद्र पर तैनात 6 जेई का पिछले दिनों विभाग से ट्रांसफर हो गया वह कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर चले गये। बताते हैं कि आज एक देहात क्षेत्र के जेई ने आमद कराई है। अब तक बिना जेई के ही भगवान् भरोसे बिजलीघर चल रहा था। वहीं पिछले दिनों एक दर्जन लाइनमैन भी हटा दिए गये। अब सिर्फ 6 लाइनमेंनो के भरोसे ही नगर की बिजली सप्लाई को सुचारू रखा जा रहा है। इसलिए ही फाल्ट सही होने में दिक्कत आ रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.