6:42 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – चित्रांश नगर में काली बाजरी से केमिकल से डाली सड़क उखड़ गई

बदायूं 8 जून नगर पालिका परिषद बदायूं के वार्ड संख्या दो चित्रांश नगर में काली बाजरी से केमिकल से डाली गई सड़क उखड़ गई शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ कोई सुधार मोहल्ला चित्रांश नगर के लोगों में आक्रोश भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास के सामने नई पड़ी हुई सड़क खत्म हो चुकी आज मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं मुख्यमंत्री पोर्टल पर यहां के कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट प्रेषित की है सड़क मानक के अनुसार नहीं बनी है सड़क पूरी तरह पूरी तरह खत्म हो रही है पूरे शहर में ही केमिकल से सड़क डाली गई है कोलतार का प्रयोग नहीं किया गया है सिटी मजिस्ट्रेट से भुगतान रुकवाने के लिए कहा गया है ठेकेदार मन मानी पर उतारू है बड़े बजट से यह सड़क तैयार हुई है इसमें बंदर बांट किया गया है मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा 9 जून को सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा दोबारा काम न होने पर खराब सड़क को लेकर आंदोलन किया जाएगा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.