

सुबह 7 बजे से बरेली मथुरा हाइवे जाम, गर्मी से व्याकुल दिखाई दिए यात्री।
उझानी बदांयू 8 जून।
नगर की कृषि उत्पादन मंडी में मक्का की बंफर पैदावार होने से बिक्री को आऐ किसानों की बेतरतीब खडीं ट्रेक्टर ट्रोली से बरेली मथुरा हाइवे आज सुबह 7 बजे से जाम हो गया। बस, ट्रकों की कतारें लग गई भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। 10 बजे तक यातायात पुलिस का कोई कर्मचारी जाम को खुलवाने हाइवे पर नहीं पहुंचा।
कृषि उत्पादन मंडी में अपनी मक्का की फसल बेचने को आऐ किसानों को धर्मकांटे पर तौल कराने की जल्दी में ट्रेक्टर ट्राली को आड़े तिरछे खडा करने के चलते बरेली मथुरा हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। सभी किसानों को मंडी पहुंचने की जल्दी के चलते मंडी गेट पर भी वाहनों के फंसने से जाम लग जाता है।
मंडी समिति के गार्ड भी चुपचाप खडे होकर तमाशबीन बने रहते हैं। मंडी में कई बरसों से तौल के कांटे खराब हो गये है। उन्हें आज तक सही नहीं कराया गया।
हाइवे पर जाम के चलते बसों में सफर कर रहे यात्रियों की गर्मी में हालत पतली हो गई ज्यादातर पसीने से तर-बतर दिखाई दिए।सुबह 7 बजे से लगा जाम 10.30 तक खुल नहीं पाया। कोतवाली पुलिस हो या यातायात पुलिस किसी ने हाइवे पर लगे जाम की सुध नहीं ली। अगर प्रसाशन ने जाम लगने की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो यह समस्या एक महीने से ज्यादा रोज चलेगी, पुलिस प्रसाशन को इस समस्या से निजात दिलाने को आगे आना होगा।
. राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com