12:22 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कछला- गंगा घाट पर श्रृद्धालुओं से मारपीट में अज्ञात नाविक केमरामैन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धरपकड़ शुरू

कई बार हो चुका है श्रृद्धालुओं से नाविकों, गोताखोरों का झगड़ा, पुलिस की सुस्ती से नहीं होती कार्रवाई।

उझानी बदांयू 7 जून।

कल कछला गंगा घाट पर फिरोजाबाद के श्रृद्धालुओं से स्नान कर रही किशोरी के फोटो खींचने को हुई मारपीट,व मोबाइल जेबर छीनने में कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात नाविकों व केमरामैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर धर-पकड़ शुरू कर दी है। बताते हैं कि पांच हमलावरों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि कल कछला घाट पर मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें महिलाओं की चीख-पुकार बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई दे रही है।

गंगा घाट पर यह कोई नई बात नहीं आऐ दिन नाविकों से झगड़ने व मारपीट की खबरें आती है लेकिन अन्य जनपदों के श्रृद्धालुओं की शिकायत पर कछला चौकी पुलिस गौर नहीं करती। शिकायतकर्ता मायूस होकर चले जाते हैं इससे नाविकों के होंसले बुलंद हैं।

कल दोपहर फिरोजाबाद जनपद के गोविंद नगर दक्षिणी थाने के गांव नगला भाऊ के जयपाल सिंह पुत्र एबरनसिंह अपने परिजनों संग कलश विसर्जन को आऐ थे। बताते हैं कि 50 लोग एक साथ थे। गंगा स्नान करते वक्त एक किशोरी के फोटो खींचने को लेकर केमरामैन से विवाद होने पर घाट पर मौजूद नाविकों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें किशोरी,महिलाओं सहित 9 लोग जख्मी हुए। सभी को इलाज वास्ते उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।

जयपाल सिंह के शिकायती पत्र पर कोतवाली पुलिस ने केमरामैन व अज्ञात नाविकों के खिलाफ धारा 304,77, 115( 2 ) के तहत जानबूझकर कर मारपीट करना,जेवर छीनना व बिना सहमति के फोटो खींचने के अपराध में मुकदमा पंजीकृत किया है। जांच कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सोंप दी है बताते हैं कि पुलिस ने 5-6 नाविकों को हिरासत में लिया है उनसे अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस