बिल्सी। नगर के अगोल रोड स्थित ईदगाह पर आज शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज मौलाना उस्मान कादरी ने अदा काराई। नमाज अदा होने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद रहा। वही ग्रामीण क्षेत्र में भी शांतिपूर्वक तरीके से ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इधर मोहल्ला नंबर 8 कोठी वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर ईदगाह इमाम मौलाना उस्मान कादरी, सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अजमल खान, अनीश खान, वली मोहम्मद, फैजान राइन, अजमल ड्राइवर, दीन मोहम्मद, आदि लोग मौजूद रहे।
atul
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
