5:32 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधायक ने आईटीआई उत्तीर्ण 88 प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए टेबलेट

बदायूं 6 जून। शुक्रवार को बिल्सी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिल्सी (बदायूं) में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति माननीय विधायक हरीश शाक्य के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर वर्ष 2024 के आईटीआई उत्तीर्ण 88 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए।

माननीय विधायक श्री हरीश शाक्य ने अपने संबोधन से प्रशिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बिल्सी श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, श्री नरेंद्र सिंह कार्यदेशक, श्री अमर कुमार पांडेय टेबलेट प्रभारी, श्रीमती निरुपमा अनुदेशक, आदित्य सोनकर, आशु गुप्ता, सुषमा,हरिओम एवं देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस