11:13 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बकरीद कल सात जून को तैयारियां पूरी

उझानी बदांयू 6 जून।

नगर में ईद उल अजहा सात जून को मनाई जाएगी, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मस्जिदों में भी नमाज की तैयारियां चल रहीं हैं। ईद उल अजहा की नमाज का समय भी तय कर दिया गया है।

शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज तय समय पर बिना इंतजार के अदा की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि कुर्बानी खुली जगहों पर न करें। जो भी अवशेष हो उनको इधर-उधर न फेंके। समाज के लोगों की भावनाएं आहत न होने पाएं। इस बात का ध्यान रखें।

जिला प्रशासन ने भी बकरीद को लेकर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है।

बाजारों में बढी चहलपहल ,

खूब बिक रहीं सिवइयां

बकरीद को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सेवईं व अन्य जरूरी सामानों की लोगों ने खरीदारी की। बाजार में खरीदारी कर रहे राजू ने बताया कि बकरीद हमारे लिए खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। हम बाजार से सेवईं, मेवे आदि की खरीदारी कर रहे हैं ताकि परिवार के साथ त्योहार को मना सकें। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ठीक ठाक भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस