बदायूं 6 जून।
बीती रात मेंथा फैक्ट्री में मिले मानव अवशेष (हड्डियों ) का आज मुनेन्द्र के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिस जगह मुनेन्द्र था वहीं चिमनी गिरने से बह दब गया। जिसमें जलकर उसकी मौत हो गई।
मुनेंद्र के परिजनों का कहना है कि हड्डियां जहां मिली वहीं जले मोबाइल व कलाई घड़ी मिलने से बचे अवशेष मुनेन्द्र के ही है।
परिजनों का कहना है कि प्रसाशन व फैक्ट्री प्रबंधन ने कल तक नहीं माना कि मुनेंद्र की जलकर मौत हुई अब शरीर की जली हड्डियां मिलने पर तो यकीन हुआ कि यह मुनेन्द्र की ही है।
आज सुबह बचें अवशेषों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया वहीं उनका कहना है कि अब मुनेन्द्र की बेटियों को मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं डीएनए जांच की भी मांग की जिससे स्पष्ट हो सके कि यहीं मुनेन्द्र के शरीर के अवशेष हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
