इस्लामनगर : कस्बे में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जगह-जगह शरबत वितरण किया गया। गुरुवार को नगर के मुख्य बाजार, केएम इन्टर कालेज रोड, ओल्ड ओफिस रोड, बस स्टैंड रोड पीएनबी बैंक रोड पर गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए शरबत वितरण कर पुण्य पाया। शरबत वितरण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम को 4 बजे तक चला। गर्मी में शीतल शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वही मैन रोड से गुजर रहे राहगीरों को रोककर शरबत पिलाया गया। साथ ही नगर के विभिन्न चोराहो पर लोगो ने शरबत वितरण किया। इस दौरान नगर के शिवम मित्तल, त्रिलोकी बन्टी गुप्ता, अजय रस्तौगी, अमित लाला, अमन रस्तोगी, विवेक शर्मा, कृष्णा आदि लोगों ने जगह जगह शर्बत बांटकर पुण्य प्राप्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

