8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के अवसर पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में शहर के आवास विकास कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया।
इससे पूर्व विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जब तक पर्यावरण स्वच्छ है संतुलित है तब तक जीवो का अस्तित्व बना रहेगा और मनुष्य स्वस्थ व सुखी रहेगा इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा करना चाहिए।
विवेक जौहरी ने बताया की प्राचीन काल से ही भारतवासी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे हैं। ऋषि मुनि अपने गुरुकुल वन प्रदेशों में संचालित करते थे, स्वयं एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर सामूहिक अग्निहोत्र किया करते थे। विद्यार्थी अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहा करते थे।
कृषि भी रासायनिक उर्वरकों पर आधारित न होकर प्राकृतिक एवं जैविक खाद से की जाती थी।
दैनिक जीवन की अधिकांश उपयोगी वस्तुएं प्रकृति से ही प्राप्त की जाती थी और जैव निम्नीकरणीय होती थी।
आज हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखना होगा अपने जल स्रोतों को संरक्षित करना होगा।
विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे, पेयजल को संरक्षित करेंगे और उसे व्यर्थ नहीं करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.