उझानी बदांयू 5 जून।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज निवासी 50 वर्षीय राजू शर्मा पुत्र महेश चन्द्र शर्मा बीती रात रात्रि 10 बजे के आस-पास अपने घर से खेत जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी ।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने इन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया।
इनकी मृत्यु की खबर सुनकर घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

