बदायूं 5 जून ।
उसहैत नगर पंचायत के चेयरमैन नवाब हसन के भाई रजा हसन उर्फ राजू और उसके तीन साथियों के खिलाफ एक विवाहिता ने गैंगरेप, धमकी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला 23 फरवरी 2025 का है।
पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे रजा हसन, असलम, समीर और मुशितयाक उसके घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर तमंचे की नोक पर गैंगरेप किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने पहले थाने और उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः कोर्ट में गुहार लगाने के बाद न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
