7:01 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने किया हवन- पूजन, बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित

उझानी बदांयू 4 जून।
नगर में माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करा कर भगवान् महेश का हवन-पूजन कर महाआरती उतारी। आरती के बाद प्रसाद का भी बितरण किया गया।

बदांयू रोड स्थित माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में आयोजित महेश नवमी कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शिवकिशोर माहेश्वरी टामसन ने भगवान् महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

महेश नवमी पर हवन-पूजन कर महाआरती उतारी गई। वहीं प्रसाद का बितरण किया गया। इस मौके पर राधेश्याम अजमेरा,कैलाश चंद्र माहेश्वरी एडवोकेट,विजय माहेश्वरी,आषीश मूंदड़ा, विवेक माहेश्वरी,संगीता माहेश्वरी,मोना माहेश्वरी, शिल्पी, बिंदु माहेश्वरी, शैली , सलोनी माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, राजकुमार माहेश्वरी,नीरज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस