12:23 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी गेंगरेप के एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,एक फरार

उझानी बदांयू 4 जून।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुराचार करने वाले चार युवकों में ,आज सुबह कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

ज्ञात रहे कि एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने की घमकी देकर अरूण पुत्र मुनीश,बीरेश पुत्र प्रेमसिंह, रमाकांत उर्फ जानू व एक 16 बर्षीय नाबालिग किशोर एक साल तक बारी-बारी से किशोरी से बालात्कार करते रहे। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दावा किया कि तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया व चालान कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने बताया कि किशोरी नाबालिग है इसलिए पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी किशोर भी नाबालिग है। बीरेश, रमाकांत, के साथ नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अरुण पुलिस की पकड से दूर है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस