1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सब्जी के दुकान से बाईक चोरी

म्याऊं: अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं की एक सब्जी के दुकान से बाईक, चोरी। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेसर निवासी आलोक कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह मंगलवार शाम करीब चार बजे म्याऊं बाजार में सब्जी खरीदने आया था। उन्होंने अपनी पैशन प्रो मोटरसाईकिल से सब्जी की दुकान के पास खड़ी कर दी थी। वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान की सब्जी एवं घरेलू अन्य सामान खरीदने चले गए। जब आलोक कुछ समय बाद लौटे, तो बाईक वहां से गायब थी। पहले उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन बाईक की काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। वहीं थक-हारकर पीडि़त आलोकने थाना अलापुर पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पीड़ित ने बाईक चोरी की तहरीर देकर, अलापुर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.