1:38 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

घटनाओं में घिरे रहे कुंवर गांव इंस्पेक्टर से छिना चार्ज वेदपाल सिंह को सौपी जिम्मेदारी

कुंवर गांव । डेढ़ माह पहले वजीरगंज से कुंवर गांव पोस्टेड हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार को एसएसपी बृजेश कुमार ने देर रात हटा दिया । क्योंकि वह चार्ज मिलते ही घटनाओं में घिरे रहे । अरविंद कुमार को कुंवर गांव चार्ज मिलते ही दुगरैया में दो पक्षों में हुई फायरिंग काफी चर्चाओं में रही जहां इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पर एक पक्ष के घर में दबिश के दौरान तोड़ फोड़ करना व महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगा ।जिसके बाद खासपुर में मौजूदा प्रधान व दूसरे पक्ष में फायरिंग हो गई जिसमें मौजूदा प्रधान के पैर में गोली लगी थी।जिसके बाद 1 गांव में बीते मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने आए युवक के साथ कोल्डड्रिंक में नशा देकर 1.70 हजार की लूट हुई थी पुलिस तीन दिन तक तहरीर लेकर मामले को दबाए बैठी रही पीड़ित थाने के चक्कर काटता रहा जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो इंस्पेक्टर का कारनामा उजागर हुआ जहां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा ।वहीं माननीय सदर विधायक के यहां भी लगातार शिकायतें हुई ।सदर विधायक भी इंस्पेक्टर से नाराज़ थे।
क्षेत्र के गांव बगरापुर में भाजपा नेता और बूथ अध्यक्ष के परिवार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में दो मुकदमा लिखना काफी चर्चाओं में रहे। क्षेत्र के प्रधानों ने भी सदर विधायक से जमकर शिकायतें की ।और एसएसपी बृजेश कुमार ने बीती रात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार से थाने का चार्ज छीनते हुए अपराध शाखा में रहे वेदपाल सिंह को थाने की जिम्मेदारी सौंपी है ।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस