उझानी बदांयू 30 मई।
जिले में पड रही गर्मी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मक्का की फसल प्रभावित हो रही है। मक्का की फसल में इस समय दाना बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन तापमान में वृद्धि से फसल प्रभावित हो रही है। इससे मक्का की पैदावार कम होने का अनुमान है।
कुछ दिनों पहले आए आंधी-तूफान के बाद तापमान में गिरावट से किसानों को राहत मिली थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से फिर से तेज धूप पड़ने लगी है। किसान बुटला दौलत निवासी रामकृष्ण शाक्य ने बताया कि फसल में अच्छा विकास हो रहा था, लेकिन अब गर्मी से पत्ते मुरझा रहे हैं और भुट्टे छोटे दिख रहे हैं। तेज गर्मी और लू जैसे हालात के कारण सिंचाई के बावजूद चार दिन में खेतों से नमी खत्म हो जाती है। कृषि बैज्ञानिकों ने बताया कि पछेती मक्का की फसल में दाना बनने के समय अनुकूल तापमान और नमी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, खेतों से नमी जल्दी सूख जाती है, जिससे मक्का के पौधों पर तनाव बढ़ गया है। इससे फूल निकलने और परागण की प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दाने अधूरे रह सकते हैं और उपज में गिरावट की आशंका है। किसानों को सलाह है कि समय पर सिंचाई करें ताकि पानी का वाष्पीकरण कम हो।—————– राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
