नगर कुंवरगांव में जगह जगह
बिजली की लाईन ढीली होकर लटक रही हैं। ऐसे में यहां बड़ हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है
नगर में सर्राफा बाजार में भी विद्युत लाईन का यही हाल है यहां भी विद्युत लाईन काफी नीचे लटक रही है यह बिजली के तार ढीले होकर जमीन की ओर लटक गए हैं और हादसे की आशंका बनी हुई है। फिर भी विभाग की ओर से ढीले तारों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।महीनों से तार लटक रहे हैं और इसी लटकते तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां छोटे बड़े वाहनों का आना जाना होता है। तार इतने नीचे हैं कि वाहनों से टकराने का डर बना रहता है। यदि कहीं बिजली रहते कोई वाहन तार से छू गया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।इन लटकते तारों को ठीक कराने के लिए काफी बार सर्राफा बाजार के व्यापारियों तथा नगर के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा है लेकिन इन लटकते तारों को अब तक ठीक नहीं कराया गया है।आये दिन इन तारों में फाल्ट भी होते रहते हैं जिसके कारण नगर की जनता को घंटो भर लाईट के संभलने का इंतजार करना पड़ता है अब गुरुवार को एक बार फिर सर्राफा व्यापारियों तथा नगर के लोगों ने जेई विकास कुमार को लिखित शिकायत देकर लटक रहे इन बिजली के तारों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

