11:44 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमगांव में घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल एक अदद फरसा सहित गिरफ्तार किया गया।*

दिनाँक 27-05-2025 को वादी श्री चिरौंजी सिंह पुत्र श्री बलदेव सिंह निवासी ग्राम आमगांव थाना सिविल लाइन बदायूं के द्वारा अपने पुत्र मनोज कुमार उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम आमगांव थाना सिविल लाइन बदायूँ की हत्या करने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 245/25 धारा 103(1) / 238 BNS बनाम 1.सुनील कुमार पुत्र देवेन्द्र उर्फ बेचे 02.रखबाला पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0गण आमगांव थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं के विरूद्ध पंजीकृत कराया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर आज दिनाँक 27-05-2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 245/2025 103(1) / 238 BNS से संबंधित 01 अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र देवेन्द्र उर्फ बेचे उपरोक्त को मय आलाकत्ल एक अदद फरसा सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभि0 – सुनिल कुमार पुत्र देबेन्द्र उर्फ बेचे निवासी ग्राम आमगांव थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं ने बताया कि दिनांक 26.05.2025 को मै और मनोज ने एच.पी स्कूल के पास शराब पी थी उसके बाद मै व मनोज और मनोज की बीबी व उसका छोटा लड़का मनोज की ई-रिक्शा से आमगांव जा रहे थे, जहां हमे खेत पर रखबाला मिला और हमारे साथ ई-रिक्शा मे बैठ गया फिर हम सभी लोग आमगांव वाले देशी शराब के ठेके पर पहुंचे । मनोज का छोटा लड़का अपनी माँ को ई-रिक्शा मे बैठाकर घर चला गया वहा हम तीनो ने शराब पी, मनोज को नशा ज्यादा हो रहा था । ठेकेवाले ने हमे और मनोज को वहा से भगा दिया फिर मै और मनोज रखबाला को वही ठेके पर छोड़कर हम आमगांव को जाने वाली कच्ची चकरोड पर आए । मनोज ने मेरे भाई की जमीन बिकवायी थी, मैने मनोज से पूछा कि तुमने मेरे भाई की जमीन मुझसे बिना पूछे क्यो बिकवायी थी इस बात पर मनोज मुझे माँ बहन की गालिया देने लगा और कहा हां मैने जमीन बिकवायी थी तो तू मेरा क्या बिगाड़ लेगा इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया, तब मैने मनोज को धक्का दिया तो मनोज हरीओम के खेत के पास नाली में गिर गया अधिक नशा होने के कारण उठ नही पाया मुझे मनोज पर जमीन बिकवाने को लेकर बहुत गुस्सा आ रहा था । मै अपने घर गया और वहा से फरसा लेकर रात्रि लगभग समय 08.00 या 09.00 बजे के करीब आया मैनें देखा कि मनोज खेत की नाली मे पड़ा है तभी मैंने मनोज की गर्दन पर फरसा से वार किये, जिससे उसकी गर्दन कटने से मृत्यु हो गई । मुझे उसके मरने का यकीन हो गया तो मैं वहाँ से चुपचाप खेतों में होते हुए घर आया और फरसे को मिट्टी व घास से साफ कर दिया और कपड़े धुलकर सुखा दिए और मैं सो गया था।

*गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता –*
1.सुनील कुमार पुत्र देवेन्द्र उर्फ बेचे निवासी ग्राम आमगांव थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं ।

*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 – 245/25 धारा धारा 103(1)/238 BNS बनाम 1. सुनील कुमार उपरोक्त

*अपराध करने का तरीका व घटना का कारण–*
अभियुक्त द्वारा अपने भाई की जमीन को मृतक द्वारा बिकवाने के कारण क्षुब्ध होकर फरसा से गर्दन पर वार करके हत्या कर देना ।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक*
अभियुक्त का घर ग्राम आमगांव थाना क्षेत्र सिविल लाईन जनपद बदायूं दिनांक 27.05.25 समय 15.00 बजे ।

*बरामदगी का विवरण -*
आलाकत्ल एक अदद फरसा व घटना के समय पहने कपड़े ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक 2.निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार 3.श्री राजेश कौशिक प्रभारी मय स्वाट टीम 4.उ0नि0 सुमित कुमार 5.का0 1920 विकास 6. का0 440 पवनेश 7.का0 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.