11:56 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

*कछला गंगा में डूबा सोरों का युवक, गोताखोर खोजने में जुटे

उझानी बदांयू 27 मई।
कछला गंगा स्नान को आऐ कासगंज जनपद के कोतवाली सोरों के गांव मल्लाह नगर के तीन दोस्त गंगा में स्नान करते समय डूबने लगे दो ने तो पार पकड ली मगर एक गंगा में डूब गया । कछला चौकी पुलिस डूबे युवक को गोताखोरों के जरिए तलाश कराने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार कछला गंगा स्नान को आऐ तीन दोस्त धर्मेन्द्र 18 पुत्र श्रीकृष्ण व सूरज अजीत स्नान करते वक्त गहरे जल में समा गये। हाथ-पैर मारकर अजीत व सूरज ने तो छोर पकड लिया मगर धर्मेन्द्र गहराई में समां गया। शोरगुल सुन पहुंची कछला चौकी पुलिस ने गोताखोरों से धर्मेन्द्र को तलाश कराने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक गोताखोर धर्मेन्द्र को तलाश नहीं कर सके। सूचना पर उसके परिजन भी घाट पर पहुंच गये है।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.