7:35 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

हड़ताल से पहले ही लड़खड़ाई उझानी की बिजली आपूर्ति‌

बीती रात नगर के साहूकारा , किला खेड़ा मोहल्ले की बिजली आपूर्ति रात 1 बजे तक रही ठप्प।————–

उझानी बदांयू 27 मई।

तपती गर्मी में बिजली बिना बिलबिलाए लोग
निजीकरण के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के पहले ही उझानी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सोमवार की रात को ही नगर के बिजली घर पर 1 व 4 नंबर लाइन की सप्लाई केबिल जल गई ,किला खेड़ा के लोगों को पूरे दिन सप्लाई नहीं मिली।

इससे तपती गर्मी में लोग बिलबिला गए। घरों की टंकी में पानी खत्म होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।
कस्बा के स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी से भर्राटोला मोहल्ला की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

बिजली बिना गर्मी में लोग बेहाल हो गए। घरों में बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशान होना पड़ा। घरों की टंकी में पानी खत्म होने से लोग पानी के लिए तरस गए। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बारे में निगम के जिम्मेदार उपभोक्ताओं को समय से सूचना नहीं दे पाए। बिजली निगम के कर्मचारीयों की कमी से समय से फाल्ट तक नहीं बन पाते है। बताते हैं कि 16 कर्मचारियों से सरकार ने 8 को हटा दिया। बचे आठ में दो बसूली में लगे हैं, दो रात की ड्यूटी करते हैं चार कर्मचारियों के सहारे पूरे नगर की बिजली व्यवस्था सुचारू रहना संभव नहीं।

बताते हैं कि 29 मई से पूरे प्रदेश के आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अगर ऐसा होता है तो बिजली व्यवस्था पटरी से उतर जाएगी। अभी से यह हाल है तो 29 के बाद क्या होगा ? ।

विज्ञापन एक्सप्रेस