6:25 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी संतोषी कृपा मंदिर के नल में बिजली का पोल छूने से आ रहा करेंट, हादसे की आशंका

*।*

उझानी बदांयू 27 मई।

नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहे सिथ्ति मां संतोषी कृपा मंदिर के नल में पास में लगे 11 हजार की लाइन के पोल से कर्रेंट आने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

इस समय पड रही भीषण गर्मी से राहत पाने को मंडी में आऐ किसान मंदिर परिसर की छांव में बैठकर राहत महसूस करते हैं वही लगे नल से पानी भी पीते हैं चार पांच दिन से कई लोगों ने शिकायत की है कि नल का हत्ता छूते ही कर्रेंट का झटका लगता है।

मंदिर के प्रबंधक संजय कुमार मित्तल ने बताया कि दो बार मौखिक – लिखित में बिजली विभाग को जानकारी दी है लगता है विभाग को किसी हादसे का इंतजार है। मंदिर के महंत ने विभाग से मांग की है कि नल के बराबर लगे बिजली की 11 हजार की लाइन का पोल लगा है उसी से टच होने की वजह से नल में कर्रेंट आ रहा है। उन्होंने विभाग से उसे सही कराने की गुहार लगाई है। ताकि कोई हादसा ना हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस