3:44 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस स्थित आर0टी0सी बैरक, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण

> *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ द्वारा आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ स्थित आर0टी0सी बैरक, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।*

आज दिनांक 26-05-2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ श्री के0 के0 सरोज द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक, कैन्टीन, भोजनालय, चिकित्सालय, शौचालय, स्नानघऱ एवं रिक्रूट आरक्षियों के अध्ययन / प्रशिक्षण एवं शिक्षण कक्ष की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं आरटीसी/जेटीसी प्रभारी श्री राजेन्द्र पुण्डीर, आरटीसी/जेटीसी इंस्ट्रक्टर उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस