8:51 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – दहेज में 5 लाख व कार की मांग, विवाहिता को निकाला पति सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 25 मई।

नगर के मोहल्ला नारायण गंज निवासी भुवनेश्वर चौहान की बेटी प्रियंका उर्फ सपना ने बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना के गांव अमरथल ऊंचा गांव निवासी अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज में सिव्फिट कार व पांच लाख ना लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में सपना ने लिखा कि उसकी शादी 27-5-2023 को उसके पिता ने 30 लाख रुपए खर्च कर दुष्यंत राघव के साथ की। मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं रहे। आऐ दिन सिव्फिट कार व पांच लाख रुपए लाने को प्रताड़ित करने लगे। ससुर सत्यपाल राघव,सास पुष्पा,देवर रोहित, ननद चंचल, ननदोई सुशील व मुसिया ससुर राकेश व सास सुधा ने पिछले दिनों मारपीट कर दिल्ली हाइवे पर छोड गये। परिजनों से कह दिया बाइपास से बेटी को ले जाओ। अगर मांग पूरी कर सको तो भेज देना।

पीड़ित सपना ने सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.