बदांयू 24 मई
सहावर थाना क्षेत्र के गांव सियारपुर निवासी 60 वर्षीय महीपाल पुत्र तोताराम 18 मई को घर से कछला गंगा स्नान को आऐ थे। वह देर रात घर नहीं लौटे, परिजनों ने दूसरे दिन कछला आकर काफी खोजबीन की, गोताखोरों से भी जानकारी जुटाई लेकिन कोई अता पता नहीं चला।
20 मई को परिजनों ने सोचा कि कहीं नाते रिश्तेदारी में ना गये हो, रिश्तेदारों के भी फोन से जानकारी की। पता ना लगने पर सहावर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि सुन्नगढी थाना क्षेत्र के बाज नगर के समीप एक वृद्ध का शव गंगा में उतरा रहा है।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने मृतक वृद्ध की शिनाख्त महिपाल के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कछला चौकी इंचार्ज ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

