उझानी बदांयू 24 मई। भागवत कथा के समापन पर कलश विसर्जन को कछला गंगा में स्नान को आई सहावर की महिलाओं पर स्नान करते वक्त आवारा सांड को हांक कर घायल कराने का आरोप लगाया मना करने पर हुई मार-पीट में दो महिलाओं सहित चार घायल हो गये। पीड़ित महिला ने एटा के दूसरे गुट पर तीन नामजद सहित दस अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
कासगंज जिले के सहावर थाने के गांव नगला कुंदन निवासी राजरानी पत्नी महेश चंद्र ने एटा जिले के अवागढ़ थाने के गांव खेड़ा निवासी सुधीर,राजू व सिकन्द्राराऊ के विशन कुमार सहित आठ लोगों पर गंगा में स्नान कर रही महिलाओं व लड़कियों पर आवारा सांड को हांक कर हमला कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखा है कि जब मना किया तो आरोपी अपने साथ आठ दस अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गये।
मारपीट में राजरानी, सोमवती,रीतेश,व पुष्पेन्द्र के काफी चोटें आई।
पीड़ित घायलों ने उझानी कोतवाली आकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है वहीं पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।—————-
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com