बदांयू 24 मई।
उझानी से बदायूं जाते वक्त टेम्पो में सवार एक 12 बर्षीय लड़की टेम्पो से गिरकर घायल हो गई। टेम्पो चालक भी रूकने की वजाय टेम्पो भगाकर ले गया। राहगीरों ने घायल लड़की को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। नगर निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि बदांयू जाते वक्त यह लड़की घायल अवस्था में खाटू श्याम मंदिर के पास पड़ी थी। 
वहां के लोगों ने बताया यह टेंपो से गिर गई और टेंपो वाला छोड़कर भाग गया मौके पर पहुंचे रजत गुप्ता ने एंबुलेंस से इसे मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया गया है बताया कि लड़की को बोलने में दिक्कत थी व बैहोशी की हालत में नाम पता नहीं बता पा रही थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
