7:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड- मुनेन्द्र की मौत से बेटियां हुई अनाथ, पिता का छिना सहारा शादी की खुशियां मातम में बदली

उझानी बदांयू 23 मई। कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्ट्री में लगी आग में मुजरिया क्षेत्र के गांव बिचौला टप्पा जामिनी निवासी प्रेमपाल के तीन बेटे पुष्पेन्द्र 28, मुनेन्द्र 26 व गजेन्द्र 20 काफी समय से मनोज गोयल की फैक्ट्री में काम करते थे। बताते हैं कि तीनों भाई जब आंधी-तूफान के बाद फैक्ट्री के वायलर गिरने से आग लगी तो पुष्पेन्द्र भाग निकला, गजेन्द्र ने बडे भाई मुनेन्द्र का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया तो उसके हाथ भी झुलस गये। अफसोस गजेन्द्र भाई को आग से निकाल ना सका। आओर मुनेन्द्र आग के आगोश में समां कर जिंदा जल गया।

मुनेन्द्र के दोनों भाईयों ने रोते रोते बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि हम भाई को बचा ना सके। मुनेन्द्र की मौत से उसकी पत्नी व बेटियां आशवी 4 साल व लवी दो साल का सहारा ही टूट गया। पिता प्रेमपाल का भी बेटे की मौत से असहाय नजर आऐ।


28 मई को गजेन्द्र की शादी की तैयारियों में परिवार के लोग खुश थे। शादी के कार्ड भी बंट गये थे। जोर-शोर से शादी की खुशियां मनाई जा रही थी कि बुधवार को आई आंधी व आग ने सबकुछ तवाह कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

कल ग्रामीणों के साथ अपने दोनों बेटों पुष्पेन्द्र व गजेन्द्र के प्रेमपाल ने पुलिस से बेटे के शव को तलाश करने की गुहार लगाई तो बदले में लाठियां मिली। इससे गांव वालों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.