12:24 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिनावर से बिडोलिया पिलासी मार्ग की दुर्दशा पर प्रदर्शन

बदायूं 23 मई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी ने मोहम्मदपुर बिहार के बिनावर से बिडोलिया पिलासी मार्ग की दुर्दशा पर जमकर प्रदर्शन किया सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने साथ दिया कई जगह पंचायतें की पंचायत को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा गोवंश विद्युत कटौती किसानों को तबाह कर रही हैं गांव में गोवंश सैकड़ो की संख्या में खुले घूम रहे हैं प्रशासन कागजों पर गौशालाओं के नाम पर पैसा निकल रहा है आखिर कहां है गौशाला क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं गोवंश उन्होंने सूअर जंगली का भी सदर तहसील में आतंक है सदर तहसील के गांव सिरसौली का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा किसानों से वन विभाग द्वारा जो ठगी की गई है उस कोई कार्रवाई नहीं की गई वन विभाग बेलगाम हो रहा है भ्रष्टाचार चरम सीमा से बाहर है गांव सिरसौली में खुली बैठक करके जांच होनी चाहिए इस अवसर पर मोहम्मदपुर बिहार में पप्पू सैफीके आवास पर बैठक करते हुए सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा गांव में जमीन पर विद्युत तारझूल रही हैं जनमाल का खतरा उन्होंने कहा इस समय संविदा कर्मी हड़ताल करके अपनी मांग कर रहे हैं सरकार उन्हें हटाने में लगी है आखिर कैसे होगा विद्युत का काम उन्होंने कहा विद्युत कर्मियों की समस्याओं का हल करें सरकार इस अवसर पर सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी ने कहा बिनावर से मोहम्मदपुर बिहार पर पुलिया टूटी हुई है गंगा एक्सप्रेस वे के बनाने के लिए डंपरों ने कई मार्ग को लिए क्षतिग्रस्त कर दिया है इस पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो कोई भी जनहानि हो सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा आज कई गांव में घूम कर संगठन को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके किसानों को जगाया उन्होंने कहा राजनेताओं पर यकीन ना करें सभी राजनीतिक दल एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं सड़कों का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा इस अवसर पर ब्लॉक सलारपुर प्रवक्ता बृजपाल प्रजापति वरिष्ठ नेता आरि गाजी सदर तहसील के वरिष्ठ उपाध्याय कैसर अली साबिर हुसैन सुरेश दीवान जी इकबाल वाले मास्टर सुनने अली औरंगज़ेब सलामत कैलाश सुलेमान जाने आलम शराफत भूरे फिरासत डॉक्टर सलीम आज सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण जमकर हुई नारेबाजी इससे पूर्व में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में कर चुके हैं वार्ता सड़क का काम शीघ्र शुरू होगा वरना होगा बड़ा आंदोलन

विज्ञापन एक्सप्रेस