ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर कुंवरगांव में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । आपरेशन सिंदूर के गौरवपूर्ण अभियान की सफलता को समर्पित यह यात्रा लोगों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक बनी। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस तिरंगा यात्रा में कासगंज का शर्मा डीजे आकर्षण का केन्द्र रहा जिसे सुनने के लिए क्षेत्र के दूर-दराज से आये युवा भी इस यात्रा में सामिल हुए,यह तिरंगा यात्रा साप्ताहिक बाजार चौराहे से प्रारंभ होते हुए,थाने के सामने से होते हुए नगर के मुख्य चौराहे,होली चौक,मौर्य समाज होते हुए गंवादेव मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई ।
इस मौके पर सलारपुर ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल एवं ,नगर पंचायत अध्यक्षपति अरविंद रावत,अजय सक्सेना,यशवीर सिंह गौतम,परवेन्दर कुमार पूर्व चेयरमैन,अजय पंडित जी,हिमांशु गुप्ता,मिक्की सिंह,मनु सिंह,तरुण सक्सेना,अमन रस्तोगी,किशनवीर रावत,राजकुमार गुप्ता,अवनीश शंखधार,बृजेन्द्र पाल पाली सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समेत सैकडों नगरवासी यात्रा में शामिल हुए।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

