7:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रात भर होते रहे धमाके करोड़ों की मेंथा फेक्ट्री जलकर ख़ाक

उझानी बदांयू 22 मई। कुंडा नरसिंहपुर में मनोज गोयल की भारत मिंट आयल फैक्ट्री बीती रात से लगी भीषण आग में आज दोपहर तक सिर्फ 60% ही दमकल कर्मी आग बुझाने में कामयाब हो सके हैं। एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना है। गनीमत रही कि वाकी समय रहते निकल गये। रात से सुबह 6 बजे तक लगातार धमाके होते रहे। आग से करोड़ों रुपए की मेंथा फेक्ट्री जलकर खाक हो गई। बताते हैं कि रात दो बजे से नगर के लोगों ने अफवाह के चलते सुरक्षित जगह पलायन शुरू कर दिया। जिसको जहां जैसे भी जाना पडा भागम भाग शुरू कर दी। बीती रात से दमकल विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारियों व 30से ज्यादा फायरबिग्रेड की गाड़ियां भी आग पर काबू करने में नाकामयाब रही। पूरी रात 80 से ज्यादा नाइट्रोजन सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे। सुरक्षा की द्रष्टि से प्रशासन ने कुंडा नरसिंहपुर गांव को खाली करा दिया था। ग्रामीणों ने शहर सहित पड़ोसी गांव या खेतों में जागकर काटी। बताते हैं कि 150 फिट लोहे से बना टावर चिमनी मोम की तरह पिघल गई। बरेली, मुरादाबाद ,संभल,की दमकल टीमों ने आग पर सुबह 6 बजे अंदर प्रवेश कर काबू पाया। वर्ना पूरी रात दमकल, एसडीआरएफ की टीमें सिर्फ दर्शक बनी रही। हादसे में मुजरिया गांव का एक मजदूर मुनेन्द्र लापता हो गया। वहीं उसके दो भाई भागने में कामयाब रहे। बताते हैं कि मेंथा फेक्ट्री में करोड़ों रुपए का नुक़सान हुआ हे। आग बुझने के बाद आकलन किया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.