1:54 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बंद मकान से नकदी सहित जेवरात चोरी

बिल्सी
नगर के मोहल्ला नंबर एक निकट होली चौक निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आवास विकास बदायूं में रहता है, उनका मकान बिल्सी में बंद पड़ा हुआ है। बीती 19-20 मई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान से ₹5600 नकद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ली। जिसकी सूचना उन्होंने बिल्सी पुलिस को दे दी। सिटी इंचार्ज राम मेहर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मकान बंद पड़ा था जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस