1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन टिकैत बदायूं द्वारा जिलाधिकारी के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा

आज दिनांक 21 मई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत बदायूं द्वारा जिलाधिकारी के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा
1 बदायूं जनपद में इस समय सबसे ज्यादा खेती मक्का की है जो शासन द्वारा 24 घंटे में मात्र 7 घंटे की बत्ती विद्युत नलकूपों की कर दी गई है उसमें भी विद्युत विभाग द्वारा मात्र दो-तीन घंटे ही बत्ती उपलब्ध कराई जा रही है जिससे मक्का की फसल सूख रही है अधिकारियों से शिकायत करो तो अधिकारियों का कहना है कि हम कमर्शियल बिजली किसानों को कैसे दे दें और भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कहना है हम कमर्शियल तथा अन्य बिजली नहीं जानते हमें तो बिजली उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में बिजली घरों पर ताले डाल दिए जाएंगे
2 बदायूं जनपद में हजारों किसान तहसील प्रशासन की कमी से सम्मान निधि से वंचित हैं क्योंकि तहसील प्रशासन द्वारा किसी की जमीन अन्य ग्राम में दर्ज कर दी गई है अंश गड़बड़ कर दिया गया है जिसमें तहसील प्रशासन द्वारा किसानों से लूट की जा रही है यह लूट तुरंत बंद की जाए
3 जंगली जानवर आवारा पशुओं द्वारा किसान अपनी फसल बचाने को बिजली की झटका मशीन तथा कटीले तार लगता है यदि उससे कोई जानवर मर जाता है तो किस की जिम्मेदारी नहीं है उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो यदि उसके खिलाफ कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जाती है तो किस भी अगर सेंड द्वारा मारा जाता है तो वह फिर भी वन विभाग के कर्मियों के खिलाफ होनी चाहिए
4 जब विधायकों और सांसदों की पेंशन बिना आय प्रमाण पत्र के के बन जाती है तो किसानों की भी 60 साला पेंशन बिना आय प्रमाण पत्र की बनी चाहिए
5 विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अभय वसूली बंद हो तथा विद्युत उपभोक्ताओं पर चोरी की एफआईआर दर्ज करना बंद की जाए
6 उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा किसानों से नपा खातों पर मूलधन से 3 गुना से 6 गुना तक धन वसूला जाता है जिसे बंद किया जावे जब एक राष्ट्र एक कर एक नीति लागू है तो कृषि ऋण भी उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा अन्य बैंकों के नियम के अंतर्गत ही वसूल किया जाए
7 संभल के जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिस प्रकार किताबों की लूट पर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना हुआ है इस प्रकार बदायूं में भी स्कूल प्रबंधकों पर एफ आई आर दर्ज हो ताकि किताबों के नाम पर लूट न कर सके
उक्त मांगों को जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है की प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की कृपा करें आपकी महान कृपा होगी
ज्ञापन देने वालों में जिला तहसील एवं ब्लाक के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे मौजूद थे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.