उझानी बदांयू 21 मई।तन झुलसाने वाली गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहा। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कूलर और पंखे भी जवाब दे गए।
तापमान बढ़ते- बढ़ते बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू चलने की वजह से हालात यह रहे कि सड़कों पर लोगों व वाहन सवारों की आवाजाही कम देखने को मिली। राहगीरों को लू के थपेड़े लगे। इन दिनों 42 से 43 डिग्री तक तापमान बना हुआ है।
सूरज की तल्खी के आगे गर्मी से बचाव के उपाय भी कम पड़ रहे है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के कम आसार हैं, लेकिन दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग की वेबसाइट पर दर्शाई जा रही है।
—————————–
लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
गर्मी के इस मौसम में शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। मंगलवार की रात शहर के साहूकारा,स्टेशन रोड, बाजार कलां इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सबसे अधिक समस्या लो वोल्टेज की रही।
हर एक -दो घंटे पर बार बार बिजली जा रही है। गर्मी में बिजली कटौती ने मुसीबत बढ़ा दी है। ————–***——-
गर्मी में कुछ देर में ही गला सूखने पर लोग पानी पीने लगते हैं। हलक सुखाने वाली पड़ रही गर्मी से लोग अब साथ में पानी लेकर चल रहे हैं। जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग गन्ने का रस, बेल का शर्बत, शिकंजी, लस्सी अथवा पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
—————————— राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com