6:28 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में समर कैम्प की मौजमस्ती का आगाज

बिल्सीः भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित 20 दिवसीय समर कैम्प नौनिहालों के लिए ‘करके सीखना‘ वाले नियम को सच साबित कर रहा है। छात्र-केन्द्रित ध्येय को लेकर चलने वाले भूदेवी स्कूल ने समर कैम्प में छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान किया है।सबसे पहले विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर समर कैम्प का शुभारंभ किया।
कैम्प में छात्रों को भाषायी कौशल के लिए रीडिंग एण्ड क्रिएटिव राइटिंग, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स एंड पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, शारीरिक, मानसिक तथा रूचिपूर्ण विकास के लिए डांस एण्ड म्यूजिक, कल्चरल प्रोग्राम प्रेजेंटेशन, रचनात्मक कौशलों में अभिवृद्धि के लिए आर्ट एण्ड क्राफ्ट/पॉटरी में छात्र-छात्राएँ अति उत्साहित होकर एक से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग ले रहे हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास व भविष्य में खेलों में अपना करियर तलाशने वाले छात्रों के लिए शतरंज, योग, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, वॉली बॉल, स्केटिग, बैडमिंटन आदि खेलों का बखूबी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में बच्चे पूर्ण उत्साह व लगन से विभिन्न प्रशिक्षणों को ले रहे हैं।
समर कैम्प के आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि छात्र-छात्राएँ अपने जीवन में साहसी व स्वावलम्बी बन सकें तथा स्वयं व समाज के लिए एक सर्वोत्तम नागरिक बन सकें, इसके लिए उनकी रूचि के अनुसार समर कैंप का आयोजन किया गया है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि कक्षा-शिक्षण के अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प एक ऐसा अवसर है जहाँ वे अतिरिक्त क्रिया-कलापों द्वारा अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रबंध समिति से संजीव वार्ष्णेय,राजीव वार्ष्णेय,प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस