आज उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा वर्कर्स का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी से मिला और 19/05/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीकाकरण के बाद घर लौट रही आशा कर्मी के साथ सामूहिक दुराचार और उसकी नृशंस हत्या के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
जौली वैश्य ने अपने बयान में कहा कि रातों दिन लोगों की बहन बेटियों , बहुओं, बच्चों की जान बचाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली आशा कर्मियों की सुरक्षा क्या हाल है ,इस घटना से समझा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी मुआवजा देने में अगर विलम्ब किया गया और मामले की पुलिस और प्रशासन ने अगर लीपापोती की कोई कोशिश की तो आशा कर्मियों के बड़े आंदोलन का सामना करने के लिए प्रशासन को तैयार रहना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव मनीषा, उपाध्यक्ष निर्दोष राठौर ,कोषाध्यक्ष नीलम सक्सेना ,शशि सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
