3:28 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ऊं शांति कृषि फार्म के हनुमान मंदिर के वार्षिक उत्सव पर हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन

उझानी बदांयू 20 मई। नगर के अजंता स्वीट्स के मालगोदाम रोड स्थित ऊं शांति कृषि फार्म पर बने हनुमान मंदिर के दसवें वार्षिकोत्सव पर आज हवन-यज्ञ बजरंगबली की महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर से चले भंडारे में हजारों महिला/ पुरूष श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रांगण में आज दसवें वार्षिकोत्सव पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वेदाचार्यों ने यज्ञ भगवान् को मंत्रोच्चारण कर आहूति अर्पित कराई। वहीं सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दर काण्ड पाठ के समापन पर बजरंगबली की महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बजरंगबली की जय-जयकार करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिवकुमार माहेश्वरी, समाज सेवी अरूण अग्रवाल,अंकुर गोयल सर्राफ, अश्विनी गोयल ऐडवोकेट, अमित गोयल एडवोकेट,जितेन्द्र माहेश्वरी बंटू लाला, अमित माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी,सोरभ वार्ष्णेय, ललित कुमार माहेश्वरी, राजेन्द्र प्रसाद बाबा, बादशाह माथुर,रानी माहेश्वरी, ममता रानी,उषा माहेश्वरी, सोनी माहेश्वरी ,मोना माहेश्वरी, पारूल वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस