4:13 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं जनपद के कांग्रेस के सम्मानित कांग्रेसी मेरे सारे जीवन की जमा पूंजी ओमकार सिंह

बदायूं 19, 5 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस के परशुराम चौक कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप द्वारा आयोजित स्वागत सभा में बदायूं जनपद के मुजफ्फरनगर के जिला कोऑर्डिनेटर बने ओमकार सिंह का कांग्रेस जनों ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया। स्वागत सभा की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की ।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत नव नियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का एक सिपाही हूं और जहां भी पार्टी मुझे काम करने को कहेगी मैं हर वक्त पार्टी का आदेश मानकर पार्टी का कार्य करने के लिए हमेशा उत्साहित रहता हूं इससे पूर्व भी पार्टी ने मुझे छत्तीसगढ़ भेजा था वहां भी मैंने पूरा एक महीना रहते काम किया और आज भी मुझे पार्टी ने जोजिम्मेदारी दी है मैं पार्टी हाई कमान को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी अपेक्षाओं अनुरूप ही कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि पहले भी मैं प्रदेश में महासचिव रहा और कई जिलों का प्रभारी भी रहा लेकिन अपने बदायूं जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैंने कभी निराश नहीं किया जब भी उन पर कोई मुसीबत आई तो उनके साथ मजबूती के साथ में पहले भी खड़ा रहा हूं अभी खड़ा रहूंगा, मेरे जीवन की अगर कोई जमा पूंजी है तो आप ही लोग हो।
कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि बदायूं जनपद के कांग्रेस के इतिहास में ऐसे कई किस्से जुड़े हैं जो की यादगार रहेंगे और उन्होंने थाना बिनावर का एक किस्सा बताते हुए कहा की निश्चित रूप से कांग्रेस जनों को ऐसा निर्भीक जिला अध्यक्ष मिलना मुश्किल है लेकिन हमारा यही अनुरोध है कि अगर आपको बाहर की जिम्मेदारी दी गई है परंतुआप जनपद के कार्यकर्ताओं को ना भूले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि मैं एक दशक से ओमकार सिंह के साथ जुड़ा हूं और मैंने देखा है इन्होंने हमेशा जाति पाति को भुलाकर हमेशा सच का साथ दिया कार्यकर्ता का साथ दिया और कार्यकर्ताओं ने भी हमेशा ओमकार सिंह के साथ खड़े रहने का साथ दिया।
स्वागत सभा में एससी एसटी कांग्रेस से जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ,सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मिर्जा अफजाल बेग ने भी हाई कमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ओमकार सिंह निश्चित रूप से अपने दायित्व को पूरा करेंगे ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि हम हाईकमान के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारे पूर्व जिला अध्यक्ष को कोऑर्डिनेटर ने रूप में जो दायित्व दिया है उच्च दायित्व के अनुरूप निश्चित रूप से हाई कमान के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
कार्यक्रम में उसावां ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह खटीक अनिल कुमार सिंह ,पूर्व उसैत नगर अध्यक्ष अरशद खान ,ओमपाल सिंह तोमर ,अकील अहमद, सत्तार मियां उमर खान विपिन सिंह, सुखपाल, धर्मेंद्र अशोक शर्मा ,सुग्रीव सिंह सोलंकी नीरज कुमार, विष्णु दयाल अंशुल प्रजापति आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.