2:14 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला – गंगा में गर्मी से राहत पाने को स्नान कर रहा किशोर डूबा, एसडीआरएफ लगी खोजने

उझानी बदांयू 19 मई। आज शाम तक कछला गंगा में राजस्थान के डूबे दो युवकों को अभी तक एसडीआरएफ की टीम तलाश नहीं कर पाई। एक ओर किशोर के डूबने से कछला गंगा घाट पर कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कछला के वार्ड नंबर 9 निवासी देवेंद्र का 13 बर्षीय पुत्र आजाद एक दोस्त के साथ गंगा की तलहटी में भैंस चराने गया। बताते हैं कि गर्मी लगने पर वह राहत पाने को गंगा में स्नान करने लगा। ओर गहरे जल में समां गया। साथ आऐ दोस्त ने शोर मचाया तो अन्य लोग इकट्ठा हुए। कई तेरने वालों ने गंगा में छलांग लगाई मगर आजाद को ना खोज सके। सूचना पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ के जवानों से राजस्थान के दोनों युवकों के साथ आजाद को भी तलाश करने को कहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.