उझानी बदांयू 19 मई।
उझानी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के काम पूरे हो गए हैं। अब इनका वर्चुअल तरीके से लोकार्पण 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके लिए सोमवार को तैयारी देखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने उझानी स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी दिए।
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सोमवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। अधिकारियों के साथ उन्होंने स्टेशन पर कराऐ गये कार्यों को देखा। इसमें उन्होंने संतुष्टि जताई। 

साथ आऐ रेलवे अफसरों ने बताया कि 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संतृप्त देश के 103 अमृत भारत स्टेशनों के कायाकल्प को लेकर कराए गए कार्यों का लोकार्पण करना है। उसमें नगर का स्टेशन भी शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित थीम पर भी आयोजन होंगे। छात्र-छात्राओं सहित नगर के प्रबुद्ध लोगों को भी बुलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों व उनके स्वजन को सम्मानित किया जाएगा।
डीआरएम ने बताया कि पाकिस्तान परस्त आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेनाओं के शौर्य के प्रदर्शन को भी इसमें स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा।———————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
