11:07 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में अहमदगंज स्टार ने भिलोलिया लाइंस को 5 विकेट से हराया

बिल्सी बदांयू 18 मई।
गांव बेहटा गुसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भिलोलिया लाइंस और अहमदगंज स्टार टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भिलोलिया लाइंस के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम 70 रन बनाकर आल आउट हो गई।
जिसमें हरि सिंह 3 रन समीर ने 2 रन धीरेंद्र 6 रन और सत्यदेव ने 7 रन विकास ने 14 रन बनाए अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाज उपनेश ने 5 विकेट और केशव और राजकिशोर ने दो-दो विकेट लिए इसके जवाब में 71 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी अहमदगंज स्टार की टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने शुरू से ही धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें उपनेश 18 रन सचिन ने 17 सुधांशु और सचिन ने 10-10 रन का योगदान दिया इसके साथ ही मैच को आसानी से जीत लिया भिलोलिया लाइंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्यदेव को 5 विकेट समीर को और धीरेंद्र को 1-1 विकेट मिला अहमदगंज स्टार ओर से सुमनेश यादव को 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष शुभम पूरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता,ओम वार्ष्णेय,योगेश समोदपुरी शनि पुरी गोपाल, राजा वार्ष्णेय ,भूरे सैफी, इसरार खां ,उमाकांत पुरी, गोपालपुरी,निशु पुरी, सौरभ पुरी आदि मौजूद रहे।———————-*** अतुल वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस