बदांयू 18 मई। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सराय मुड़ियाखागी मे दहेज़ को लेकर पति विवाहिता को आये दिन मारपीट करता था। विगत दिन १७/१८ की रात्रि मे पड़ोसियों ने घर में झगड़ा शोरगुल सुना। बताते हैं कि सुबह विवाहिता को मृत अवस्था मे घर मे छोड़कर सभी सदस्य चले गए। परिजनों के पड़ोसियों ने मृतका के मायके को फोन करके बताया कि दवा चल रही है सूचना पर मृतक के पिता सतपाल सिंह ने आकर देखा कि उसकी पुत्री मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है गांव की प्रधान की सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने जाकर देखा की मृतक महिला ललितेश कुमारी का शव जमीन पर पड़ा है थाना अध्यक्ष मुजरिया सुरेंद्र सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह को सूचना दी। कर्मवीर सिंह ने निरीक्षण कर मृतिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का निर्देश दिया । वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। गांव में मृतका ललितेश कुमारी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा बताया जाता है कि शाम से ही पति-पत्नी व जेठ,जेठानी में झगड़ा चल रहा था ललितेश के पति विजयपाल तथा चरण सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह पेट्रोल पंप पर प्राइवेट नौकरी करते हैं एक बिल्सी और दूसरा सहसवान में। मृतका के पिता सत्यपाल सिंह निवासी खेड़ा फतेहपुर थाना जूनामई जिला संभल ने अपनी पुत्री ललितेश कुमारी उम्र 23 वर्ष की शादी थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी में सूरजपाल के पुत्र विजयपाल के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी जिससे एक वर्ष की पुत्री को जन्म दिया मृतका के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि मेरी पुत्री को जानबूझकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गई है इससे 1 वर्ष पूर्व से सत्यपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके दामाद विजय पाल आए दिन दहेज की मांग करते रहते थे कि दहेज़ न दिया तो हम तुम्हें गोली से मार देंगे तरह-तरह के आरोप लगाकर मारपीट करते थे। पता चला की मृतक ललतेश कुमारी गर्भवती भी थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com