3:32 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मथुरा- बरेली नवनिर्मित हाईवे पर यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ, टोल टैक्स शुरू

मथुरा-बरेली नवनिर्मित हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। वाहन स्वामियों की जेब पर अब टोल का भार बढ़ गया है। जवार गांव के पास टोल प्लाजा शुरू हो गया है। बंशीलाल गुप्ता एंड कंपनी ने पूजा अर्चना करके इसका उद्घाटन किया। मेंडू से कोयल तक 33 किलोमीटर हाईवे चालू हो गया है। अब वाहन चालकों को टोल देना होगा।

मथुरा-बरेली नवनिर्मित हाईवे के प्रथम फेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब इस पर वाहन दौड़ाने पर चालकों को टोल देना होगा। शनिवार को जवार गांव के पास बना टोल प्लाजा शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था बंशीलाल गुुप्ता एंड कंपनी के अधिकारियों ने इसका पूजन कर शुभारंभ किया।
मथुरा-बरेली हाइवे का निर्माण कार्य लगभग ढाई वर्ष से चल रहा है। पहले फेज में राया के पास से हाथरस के वाहनपुर तक हाइवे बनकर तैयार है। कुछ काम रह गया है। इसके बाद सिकंदराराऊ की तरफ दूसरे फेज का काम प्रगति पर है।

फिलहाल हाथरस के मेंडू से राया क्षेत्र के गांव कोयल तक हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। काेयल गांव में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भी कुछ माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद वाहन फर्राटा भरते हुए मथुरा तक जा सकेंगे। —————————
यह हैं टोल की दरें
वाहन, एक तरफ किराया, वापसी किराया
कार/जीप- 65, 100
छोटे व्यवसायिक वाहन- 105, 160
बस-ट्रक, 220, 335
कामर्शियल व्हीकल- 240, 365
हेवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी 350, 525
ओवर साइज व्हीकल- 425, 635।——-

विज्ञापन एक्सप्रेस