9:33 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिजली बिना है सूनी बिल्सी- बिजली बिना नर्क है बिल्सी ?

बिजली बिना है सूनी बिल्सी- बिजली बिना नर्क है बिल्सी ?
बिल्सी की बात – अतुल वार्ष्णेय के साथ
अंग्रेजी हुकूमत में जिले का अन्नदाता और गौरव कहलाने वाली बिल्सी आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर हो रही है। बिल्सी को आपर्ति देने वाले उझानी फीडर में आए दिन होने वाले विद्युत फाल्ट नागरिकों को सिरदर्द, विद्युत निगम को आफत और व्यवस्था करने वालों की बदनामी की कारण बन गई है। शुक्रवार की शाम आने वाली तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति इतनी प्रभावित हुई है कि लोग मुंह धोने और बूंद – बूंद पानी को तरस गए है लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली दर्शन नहीं हो पाए है और यह सब सजा जनता को उस हाल में भुगतनी पड रही है जब इस इस क्षेत्र में सब कुछ सरकार तुम्ही से की हालात बिल्सी के मतदताओं ने बडी उम्मीद से बनाये थे। विधायक हरीश शाक्य भाजपा के हैं जिनको निष्ठा से काम कराते देखा जाता है भाजपा के जिला संगठन में बिल्सी क्षेत्र की भागीदारी सत्ता हो अथवा संघर्ष हर समय नजर आई है बिल्सी नगर पालिका पर चेयरमैन भी भाजपा की हैं लेकिन इस बिजली दर्शन ने जनता की उम्मीदों को साहित्य और धर्मनगरी बिल्सी मे ंअंधेरे का साम्रज्य सा बना रखा है।

बिल्सी की बात –

विज्ञापन एक्सप्रेस