7:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के गांव सकतपुर में सरकारी नल से पानी लेने पर मारपीट में युवक का हाथ टूटा ,चार पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 17 मई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियौनइया के मझरा सकतपुर निवासी वीकेश पुत्र पप्पू ने गांव के चार लोगों पर घेर में लगे सरकारी नल से वक्त बेवक्त पानी लेने से मना करने पर मारपीट में छोटे भाई का हाथ तोड देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वीकेश ने गांव के ही पड़ोसी धूम सिंह, शीलेंद्र,सलवेन्द्र,ओर राकेश पर घर के घेर में लगे सरकारी नल से वक्त-बेवक्त पानी लेने से मना करने पर 28-4-25 की रात में मारपीट में छोटे भाई नन्हे का हाथ तोड देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल नन्हे का प्राथमिक परीक्षण कराया जिसमें हाथ टूटने की पुष्टि होने पर चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। व जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.