1:20 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्णागिरी मेले के लिए ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, कोच बढ़ाने की तैयारी

बदांयू 17 मई।

पूर्वोत्तर रेलवे के उझानी रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मथुरा टनकपुर एक्सप्रेस में एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। मां पूर्णागिरी के मेले की वजह से ट्रेन में यात्रियों की संख्या मेंं इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनजर ट्रेन में जल्द ही दो सामान्य कोच बढ़ाए जा सकते हैं। मथुरा से लेकर कासगंज, सोरों, उझानी, बदांयू से मां पूर्णागिरी मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब उझानी स्टेशन से ही रोजाना टनकपुर एक्सप्रेस के लिए करीब 100 टिकट जारी हो रहे हैं। मथुरा,हाथरस , कासगंज से ट्रेन के वातानुकूलित कुर्सीयान में भी आरक्षण कराने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो कोच बढ़ाए जाने के संकेत मिले हैं।

वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों में इन-दिनों भीड़ बढ़ने की वजह से साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जब तक मेला चलेगा, तब तक इस मार्ग की ट्रेनों में भीड़ बनी रहेगी। श्रृद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो कोच बढ़ाए जा सकते हैं।————————– सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस