1:18 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बेहटा गुसाईं प्रीमियर लीग का ममता शाक्य द्वारा किया गया उद्धघाटन

आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने ग्राम बेहटा गुसाई में आज से शुरू हो रही बेहटा गुसाईं प्रीमियर लीग (बी जी पी एल )का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। प्रीमियर लीग के आयोजक शिवम् पूरी एवं उनकी आयोजक टीम ने ममता शाक्य का स्वागत किया और प्रीमियर लीग के उद्धघाटन मैच में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया। शिवम् पूरी द्वारा बताया गया क़ि बेहटा गुसाई प्रीमियर लीग का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है और इस लीग में बेहटा गुसाई के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न गाँवो की टीम और प्रतिभा शाली खिलाडी भाग लेते हैँ। इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि इस प्रकार की लीग के आयोजन से प्रतिभाओं का जन्म होता है और परस्पर एकता की भावना की उत्पत्ति होती है, साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर ममता शाक्य द्वारा खेल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर आयोजक समिति के शिवम् पूरी,गोपाल पूरी, निशु पूरी,गुड्डू शाक्य,अभिषेक वार्ष्णेय, जय प्रकाश शाक्य,देशराज शाक्य, सत्यवीर,राम निवास, ओमवीर, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस