उझानी बदायूं 30 अप्रैल। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में बुधवार को श्री ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। भगवान परशुराम की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन कर लोगों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पुरोहित पंडित प्रवीण शर्मा, सतीश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, वशिष्ठ मुनि शर्मा ने यज्ञ के यजमान कृपाराम शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, अवनीश शर्मा, अंबुज शर्मा,मुकेश शर्मा ने सपत्नीक हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। भगवान् परशुराम की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति व पूर्व अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार योग, नीति व धनुर्विद्या के पारंगत भगवान परशुराम के जीवन से हमें अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा मिलती है।
ब्राह्मण समाज के प्रवेश शर्मा, गोपी वल्लभ शर्मा ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के पारंगत भगवान परशुराम ने सहस्रार्जुन सहित अनेक अन्यायी राजाओं का वध करके समाज में व्याप्त असुरक्षा, आतंक और भय को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने श्री परशुराम चालीसा के पाठ को मंगलकारी बताया।इस मौके पर गोपाल शर्मा, राममोहन शर्मा, प्रकाश बाबू शर्मा, सुनील शर्मा, त्रिलोकी नाथ बांगड़ा, ज्ञानेश्वर शर्मा,विपर्णा गोड, बसंती देवी, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
