9:14 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी धोखाधड़ी से गोदभराई के बाद शादी ना करने व रूपए वापस ना करने में पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदायूं 29 अप्रैल। नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी हरदेवी पत्नी सत्य प्रकाश ने मकान बेचने पर एडवांस में तीन लाख रुपए ना देने, धोखाधड़ी से गोदभराई के बाद बेटी की शादी कहीं ओर कर देने में पांच के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में हरदेवी ने लिखा है कि तीन बर्ष पहले मोहल्ला किला खेड़ा की शोभारानी ने बेटे दिलीप के साथ मकान बेचने को सौदा किया, एडवांस में तीन लाख रुपए लिए बतौर गारंटी एक चेक दिया। दो साल तक मकान का बैनामा करने को टाल-मटोल करती रही। एक साल पहले अपनी बेटी की शादी मेरे बेटे से तय कर दी। बदांयू रोड पर एक मंदिर में गोदभराई की रस्म भी हुई जिसमें पीड़ित ने तीन लाख रुपए के जेवर चढ़ाऐं। फिर एक साल शादी को अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर टालती रही इसी दरम्यान फरवरी में पीड़ित ने चार लाख रुपए शादी करने को ओर दिऐ। कि बाद में वापस कर देना। आरोपी शोभा रानी , बेटी, बेटे दिलीप , रमेश, विशाल ने ना शादी की ना ही रूपये लोटाऐ। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी कहीं ओर कर दी रूपये व गोदभराई में चढ़ाएं जेवर वापस मांगने पर झगड़ा करने लगे। हरदेवी ने कोतवाली पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया एसएसपी को भी शिकायत दर्ज कराई कहीं सुनवाई ना होने पर न्यायालय की शरण ली, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर प्रताप सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस